ब्यौहारी: ब्यौहारी तहसील कार्यालय में लोगों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा
ब्यौहारी क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंगलवार की शाम 4 बजे तहसीलदार को तहसील कार्यालय में लोगो ने एक ज्ञापन सौंपा है। अजय सिंह ने बताया की यह ज्ञापन सीएम के नाम दिया गया है।ज्ञापन में हॉस्पिटल में चिकित्सा व्यवस्था, ग्रामीण विद्यालयों में शिक्षा व्यवयस्था एवम अन्य समस्याओं को जल्द से जल्द सुधाने की मांग की गई है।