बरहट: भाकपा की विस्तारित बैठक जमुई कार्यालय में संपन्न, दिल्ली रैली को सफल बनाने पर हुई चर्चा
Barhat, Jamui | Aug 20, 2026 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जमुई कार्यालय में गुरुवार को 12 बजे जिला परिषद सदस्यों की विस्तारित बैठक कॉमरेड गजाधर रजक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला प्रभारी कॉमरेड रौशन कुमार सिन्हा भी शामिल हुए। बैठक में जमुई जिले के सभी प्रखंड के कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान एक सितंबर को ‘बदलाव जरूरी’ अभियान तथा दिल्ली रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई।