छतरपुर नगर: गर्मी में जलापूर्ति, किसानों की सुविधा और शिकायत निवारण पर कलेक्टर सख्त, दिए निर्देश
छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल की अध्यक्षता में आज 27 अप्रैल सुबह करीब 11:30 बजे टीएल बैठक आयोजित हुई,जिसमें गर्मी को देखते हुए वार्डों में टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। गेहूं उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए पानी,छाया,बैठने व अन्य सुविधाएं अनिवार्य करने को कहा गया।लोक सेवा गारंटी के लंबित मामलों पर अधिकारियों पर जुर्माना भी लगाया गया।