डुंडा: ग्राम सभा बड़ेथ में टूटा आवासीय मकान, बाल-बाल बचा परिवार #jansamasya
जनपद के डुंडा प्रखंड अंतर्गत ग्राम सभा बड़ेथ में देर रात को तेज मूसलाधार बारिश के कारण अजय कुमार का आवासीय घर टूट गया, जिससे परिवार का सारा सामान मलबे में दब गया। परिवार ने भाग कर अपनी जान बचाई। अजय कुमार का कहना है कि इससे उनका पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया है, उनका सारा जरूरी सामान मलबे में दब गया है, जिससे उनके सामने बड़ा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।