डुंडा: स्याना चट्टी में यमुना नदी का प्रवाह रुकने से बनने लगी झील, झील में समाने लगा यमुनोत्री हाईवे पर बना मोटर पुल
भारी बारिश के चलते यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। स्यानाचट्टी में एक फिर से यमुना नदी का अविरल प्रवाह रुकने लगा है। जिस कारण स्यानाचट्टी में दोबारा से झील बननी शुरू हो गई। झील बनने के कारण यमुना नदी का प्रवाह अब मोटर पुल के ऊपर से बहने लगा है। वहीं नदी के तेज प्रवाह बह कर आए पेड़ मोटर पुल पर फंस गए हैं। जो पुल के लिए बड़ा खतरा है।