डुंडा: यमुनोत्री हाईवे कल्याणी के पास बंद, पहाड़ी से लगातार हो रहा भू-स्खलन
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी अनुसार यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थान कल्याणी के पास लगातार भू स्खलन हो रहा है। उक्त स्थान पर मशीनरी तैनात है, लेकिन लगातार भू स्खलन के कारण मार्ग खोलने में दिक्कतें आ रही है। वहीं गंगोत्री हाईवे डबरानी के पास बंद है। जनपद में लगातार बारिश जारी है।