डुंडा: ब्रह्मखाल तलोग में यमुनोत्री राजमार्ग का सौ मीटर हिस्सा भूधंसाव की चपेट में आया, राजमार्ग पर उभरी गहरी दरारे
मूसलाधार बारिश गंगोत्री और यमुनोत्री राजमार्ग पर कहर बनकर बरस रही है। तेज बारिश के कारण जगह जगह भूधंसाव और भूस्खलन सक्रिया हो गया। ब्रह्मखाल तलोग के पास यमुनोत्री राजमार्ग का करीब सौ मीटर हिस्सा भूधंसाव की जद में आ गया है। यहां राजमार्ग पर गहरी दरारें आ गई हैं। भूधंसाव यदि इसी तरह जारी रहा तो राजमार्ग कभी भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो सकता है।