पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने एक ओवरलोड डंपर किया जब्त
पुलिस के अनुसार कार्रवाई करते हुए खनिज गिट्टी एवं मैसनरी स्टोन से भरे एक ओवरलोड हाईवा/डंपर को रोका गया। जांच में वाहन ओवरलोड पाया गया, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे जब्त कर लिया।इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए खनिज विभाग और परिवहन विभाग को भी सूचित कर दिया गया है,ताकि नियमों के अनुसार कानूनी कार्रवाई की जा सके।मंगलवार शाम 6बजे मिली जानकारी।