बालाघाट: अवैध रेत भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 2500 से अधिक ट्रॉली रेत जब्त और दो ट्रैक्टरों पर कार्रवाई
उप संचालक खनिज सुश्री फरहत जहां ने बताया कि संयुक्त टीम द्वारा की गई जांच में ग्राम खैरी में शासकीय एवं निजी भूमि पर लगभग 862 ट्रॉली खनिज रेत का भंडारण पाया गया। वहीं ग्राम भटेरा में शासकीय भूमि पर करीब 1650 ट्रॉली रेत लावारिस हालत में अवैध रूप से भंडारित मिली। कार्रवाई के दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा रेत भंडारण संबंधी वैध अनुमति या रॉयल्टी दस्तावेज प्रस्तुत