संसद में 543 सीटों पर महिला आरक्षण के समर्थन में भरतपुर महिला कांग्रेस ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। शहर के बिजली घर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बबीता शर्मा ने कहा- महिला आरक्षण बिल 2023 में ही आ गया था।