सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज द्वारा पुलिस भर्ती परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण कर ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश-
➡️ उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज द्वारा डीएवी इण्टर कॉलेज, प्रतापगढ़ परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया गया।
➡️ निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थियों की चेकिंग एवं फ्रिस्किंग व्यवस्था, प्रवेश प्रक्रिया, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। परीक्षा केन्द्र पर तैनात पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारियों को सतर्कता एवं निष्पक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️ सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने, अभ्यर्थियों की विधिवत जांच सुनिश्चित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
22 views | Pratapgarh, Uttar Pradesh | Jun 10, 2026