सागर नगर: मोतीनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कार से अवैध शराब का जखीरा जब्त, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
सागर एसपी विकास शहवाल के निर्देश पर मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत और उनकी टीम लगातार अवैध शराब जुआ सट्टा गंजा अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ कर रही है। मोतीनगर थाना पुलिस ने इस माह चौथी बड़ी कार्यवाही की हैं। बुधवार को पुलिस ने एक कार से 35 पेटी अवैध शराब जप्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।