सागर नगर: सब्जी मंडी में किसानों के साथ मारपीट, कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज, मुस्लिम समाज के युवकों पर आरोप
तिलकगंज स्थित सब्जी मंडी में रोजाना आसपास क्षेत्र के किसान अपने खेतो से सब्जियां लेकर बेचने आते हैं। इन किसानों के साथ आए दिन सब्जी मंडी में सब्जी के ठेले लगाने वाले मुस्लिम युवक परेशान करते हैं उनके साथ मारपीट करते है यह आरोप किसानों ने लगाए हैं, मंगलवार दोपहर 12:00 बजे इकट्ठा होकर यह किसान कोतवाली थाना पहुंचे जहां थाना प्रभारी मनीष सिंघल से शिकायत की हैं।