सागर नगर: बारधा में करंट लगने से झुलसे बच्चे को नहीं मिली मदद, पूर्व मंत्री के भतीजे पर आरोप
खुरई तहसील क्षेत्र के बारधा में हाईटेंशन लाइन के पास गिट्टी रखी जा रही है। गिट्टी के ढेर तार के पास तक पहुंच गए। एक बच्चे को खेलते समय करंट लग गया। एक हाथ कट गया। बच्चे को किसी तरह की कोई मदद नहीं मिली। परिजनों ने आरोप लगाए हैं कि हाईटेंशन लाइन के नीचे गिट्टी का एकत्रीकरण पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिह भतीजे लखन सिंह ने कराया है।