मढ़ौरा: गौरा तुलसी ज्वेलर्स में चोरी के मामले में पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
गौरा थानाक्षेत्र के तुलसी ज्वेलर्स में हुई चोरी मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरु कर दिया है। इस संबंध में दुकान के मालिक हथिसार निवासी मनीष कुमार ने शुक्रवार की दोपहर बारह बजे बताया कि अज्ञात चोरों के द्वारा दुकान में सेंध करके लाखो रुपये सोना चांदी के गहने व नकद की चोरी कर लिये है।