कोडरमा: कोडरमा, झुमरी तिलैया में ई-फार्मेसी के विरोध में दवा दुकानें रहीं बंद, ज़रूरी सेवाएं जारी
अवैध ई-फार्मेसी, भारी छूट नीति और छोटे दवा व्यवसायियों के हितों की रक्षा की मांग को लेकर बुधवार को 11 बजे से कोडरमा जिले की दवा दुकानें बंद रही। कोडरमा केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले जिले के केमिस्ट राष्ट्रव्यापी बंदी में हुए।