गुमला: डॉक्टर का पता पूछकर महिला को झांसे में लिया, स्प्रे कर बेहोश जैसा किया, सोने के जेवर लेकर फरार
Gumla, Gumla | Jul 11, 2026 शहर में ठगी की एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के सिसई रोड निवासी 52 वर्षीय शांति देवी अज्ञात ठग का शिकार हो गईं। आरोपी ने पहले डॉक्टर का पता पूछने के बहाने बातचीत शुरू की, फिर उनके बेटों पर विपत्ति आने की बात कहकर झांसे में लिया और बेहोशी जैसी स्थिति पैदा कर उनके सोने के जेवर लेकर फरार हो गया।