बड़ौद: मां शेरावाली उत्सव समिति ने शिव की डेरी पर कराया भव्य सुंदरकांड पाठ
शारदीय नवरात्रि पर्व के चलते मां शेरावाली उत्सव समिति द्वारा शिव के डेरी पर मंगलवार गत रात्रि में भव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन में श्री राम सुंदरकांड मित्र मंडली द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई माता रानी के दरबार में सजे आकर्षक पंडाल में भक्तिमय माहौल के बीच श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए सुन्दर कांड का समापन 11 बजे बाद हुआ।