मेरठ: सपा सांसद के खिलाफ हिंदू संगठनों का विरोध, राज्यसभा में अपमानजनक टिप्पणी के बाद प्रदर्शन, सदस्यता रद्द करने की मांग
Meerut, Meerut | Mar 27, 2025 हिंदू संगठनों ने समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सांसद ने राज्यसभा में महाराणा सांगा के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी। अखिल भारतीय सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही और आर्यन ठाकुर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने एडीएम कों ज्ञापन सौपा है।