चौपारण युवा प्रेस क्लब की नई कमेटी गठित चौपारण युवा प्रेस क्लब की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। मुकेश सिंह अध्यक्ष, विशाल सिन्हा उपाध्यक्ष, मनीष सिन्हा सचिव, बैजू गहलौत कोषाध्यक्ष और अखिलेश पांडेय मीडिया प्रभारी चुने गए। बैठक में पत्रकारों के हित एवं संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।