पटना ग्रामीण: गर्दनीबाग पुलिस ने ट्रक कंटेनर से जब्त की विदेशी शराब, सैनिटरी पैड के बंडल में छिपाकर रखी गई थी शराब
सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे गर्दनीबाग थाना इलाके में एक ट्रक कंटेनर में सैनिटरी पैड के बंडल में छिपा कर रखी गई करीब 70 बोतल विदेशी शराब को पुलिस ने जब्त किया। हालांकि पुलिस की सूचना मिलते ही मौके से शराब तस्कर फरार हो गए ।फिलहाल जब्त वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।