भरतपुर जिले के खेड़ली मोड़ थाना क्षेत्र में सामंतपुरा गांव की चरागाह भूमि पर एक युवक का शव जमीन में दबा मिला। जंगल की ओर गए ग्रामीणों ने जमीन से हाथ-पैर बाहर निकले देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। मृतक की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है।