मंझनपुर: किरन पाल केस में पुलिस पर गंभीर आरोप, SIT जांच की मांग से मंझनपुर कलेक्ट्रेट गूंजा
चरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चक सहाबुद्दीनपुर में 19 वर्षीय किरन पाल की संदिग्ध मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। गुरुवार को लगभग 12 बजे राष्ट्र उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू राम पाल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा और पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।