बेलहर: CHC बेलहर में ANM, CHO, फेसिलेटेटर और आशा की बैठक का हुआ आयोजन प्रसव, बंध्याकरण और RI पर हुई चर्चा
Belhar, Banka | Jan 27, 2024 बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ANM, CHO, फेसिलेटेटर और आशा कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अनिल कुमार सिंह ने किया। बैठक में संस्थागत प्रसव और ANC के अनुपात में सुधार करने का निर्देश दिया गया। बैठक में बंध्याकरण और RI पर भी चर्चा की गई। बैठक में डा एस एन शुक्ला, बीसीएम नजीबुद्दीन आदि उपस्थित थे।