ब्रह्मपुर: निमेज गांव में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कई अवैध निर्माण ध्वस्त, मौके पर भारी मात्रा में मौजूद रही प्रशासनिक टीम
प्रशासन के निर्देश पर गुरुवार को निमेज गांव में अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुए इस अभियान के दौरान अवैध रूप से बनाए गए कई घरों के छज्जे और सीढ़ियां तोड़ी गईं। अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार के निर्देशन में अंचलाधिकारी खुशबु खातून ने किया।