सूरजगढ़: मानिकपुर पुलिस ने कोनीपार सोनाजान गांव से एक शराबी को किया गिरफ्तार, लखीसराय कोर्ट भेजा
मानिकपुर थाना की पुलिस ने कोनीपार सोनाजान गांव से एक व्यक्ति को नशा सेवन मामले में गिरफ्तार किया है.जिसे रविवार अपराह्न 3:20 बजे मानिकपुर थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. पुलिस ने मामले में कोनीपार सोनाजान गांव के रहने वाले स्वर्गीय महेश सहनी के पुत्र वीरेंद्र सहनी को गिरफ्तार किया है. मानिकपुर थाना में कांड संख्या 103/26 दर्ज किया गया है.