जलालाबाद: ग्राम पंचायत पलरई में प्रशासन व पुलिस की मौजूदगी में कोटेदार का चयन संपन्न
जलालाबाद ब्लाक के गांव पलरई में आज कोटेदार के चयन को लेकर विद्यालय में एक उपभोक्ताओं की मीटिंग बुलाई गयी. कोटेदार के चुनाव के लिए अधिकारियों के सामने दो प्रस्ताव आए ।जिसमें उम्मीद सहायता समूह की तरफ से आरती देवी पत्नी गुड्डू राठौर ने आवेदन जमा किया। जबकि दूसरा आवेदन सावित्री सहायता समूह की तरफ से वीर सिंह यादव ने जमा किया।