रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मरौचा में 25 वर्षीय युवक पवन कुमार की कुएं में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए बताया कि पत्नी को विदा कराने गए युवक के साथ दुर्व्यवहार किया गया था। आरोप है कि उसी से क्षुब्ध होकर युवक घर लौटने के बाद लापता हो गया।