बडोनी: दतिया: हत्या के प्रयास का आरोपी फरार, सोशल मीडिया पर वीडियो डाल प्रशासन को दे रहा खुली चुनौती
Badoni, Datia | Feb 1, 2026 दतिया में विधानसभा चुनाव के दौरान बसपा से प्रत्याशी रहे लोकेंद्र नेताजी के साथ मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी धर्मेश अहिरवार उर्फ राजा बड़ौनी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। न्यायालय द्वारा हत्या के प्रयास के प्रकरण में उसकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई है और गिरफ्तारी का वारंट भी जारी हो चुका है, इसके बावजूद आरोपी खुलेआम सोशल मीडिया पर सक्रिय है।