सोनीपत: विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने ₹87 लाख के विकास कार्यों का किया शुभारंभ
रविवार सुबह विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन वार्ड नं 4 के सेक्टर 15 में पहुंचे जहां उन्होंने ग्रीन बेल्ट में नगर निगम द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों का नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। इस दौरान निगम पार्षद बबीता त्रिभुवन कौशिक और क्षेत्र के सभी गणमान्य नागरिकों की उपस्तिथि रही। इस अवसर पर स्थानीय लोगों द्वारा विधायक और मेयर का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किय