कोरबा: कोरबा में वन विभाग ने 6 ठिकानों पर मारा छापा, लाखों की अवैध लकड़ी जब्त, 359 नग चिरान बरामद
Korba, Korba | Apr 10, 2026 कोरबा वनमंडल के बालको वन परिक्षेत्र के ग्राम सतरेंगा में वन विभाग ने अवैध वनोपज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विभाग ने एक साथ 6 ठिकानों पर छापा मारकर लाखों रुपये की अवैध लकड़ी जब्त की।यह कार्रवाई वनमंडलाधिकारी प्रेमलता यादव के निर्देश और उपवनमंडलाधिकारी सूर्यकांत सोनी के मार्गदर्शन में की गई।