गिरिडीह: 7 अक्टूबर की सेवा यात्रा: भाजपा की बैठक में बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और सरकार के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 7 अक्टूबर को देशभर के जिलों में सेवा यात्रा एवं विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गिरिडीह के झंडा मैदान में भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शनिवार को 4 बजे इसी को लेकर भाजपा की एक बैठक झंडा मैदान के सामने विवाह भवन में की गई।