वाराणसी में मतदाता जागरूकता के लिए महिला कार रैली का हुआ आयोजन, जिलाधिकारी एवं सीडीओ ने दिखाया हरी झंडी
Sadar, Varanasi | Apr 28, 2024 मतदाताओं को अपने मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से प्रदेश भर में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान की क्रम में वाराणसी में महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्थानीय एक क्लब के द्वारा महिला कार रैली का आयोजन किया गया , जिसमें मतदाताओं को जागरूक करने के नारों सहित आकर्षक तौर तरीकों से उनको मतदान के प्रति प्रेरित करने केनारे लिखे गए थे।