बबेरू: बबेरू कस्बे में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, स्वच्छता का लिया संकल्प
Baberu, Banda | Oct 2, 2026 बबेरू में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्र एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। वही स्वच्छता अभियान चलाया।