पवई: ग्राम कुंवरपुर में तलैया में डूबने से दो मासूमों की मौत, क्षेत्र में शोक, डॉक्टर अमित खरे ने दी सहायता राशि
Pawai, Panna | Jun 7, 2025 पवई जनपद के ग्राम कुंवरपुर में शनिवार को एक हृदय विदारक हादसा हुआ, जिसने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम कुंवरपुर निवासी गोलू (पुत्र हीरा वंशकार, उम्र 5 वर्ष) एवं दीपक (पुत्र छोटू वंशकार, उम्र 8 वर्ष) शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे खेलते-खेलते गांव के समीप स्थित एक तलैया (छोटे तालाब) के पास पहुंच गए।