जांजगीर: जांजगीर-चांपा पुलिस ने नशे पर किया बड़ा प्रहार, 285 लीटर शराब और 5 किलो गांजा जब्त, 40 आरोपी गिरफ्तार
आज शुक्रवार की शाम 7 बजे मिली जानकारी अनुसार,अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर जांजगीर-चांपा पुलिस ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। एक सप्ताह में पुलिस ने 285 लीटर अवैध शराब और 5 किलो गांजा जब्त करते हुए 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें 13 को जेल भेजा गया।