सिवनी: नगर पालिका द्वारा निर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना के बिल्डिंग का जायजा लेने पहुंचे विधायक
Seoni, Seoni | Apr 6, 2026 विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कंडीपार पहुंचकर नगर पालिका द्वारा निर्मित प्रधानमंत्री आवास योजना के बनाये गयी बिल्डिंग का जायजा लिया तथा रहवासियों से भेंटकर संवाद किया तथा समस्याओं को सुना, समस्याओं में मुख्य रूप से रहिवासियों ने पानी की किल्लत बताया जिस पर विधायक ने कहा कि पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से की जाएगी नगर पालिका कार्य योजना पर काम कर रही है