प्रतापगढ़: सराय मुरार सिंह में अनियंत्रित बाइक खंभे से टकराई, अधेड़ की हुई मौत
मांधाता थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। आधी रात को सरायमुरार सिंह प्राइमरी स्कूल के पास धनीपुर निवासी राधेश्याम पटेल (45) की बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में राधेश्याम की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार सुबह 8 बजे जानकारी होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।