बौंली: बौंली थाना पुलिस ने पीपलवाड़ा में की कार्रवाई, अवैध बजरी परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया ज़ब्त
क्षेत्र में मिल रही अवैध बजरी परिवहन की शिकायतों को लेकर बौंली पुलिस लगातार एक्शन में है।एसएचओ राधारमन गुप्ता के नेतृत्व में बौंली थाना पुलिस ने मंगलवार रात लगभग 10 बजे पीपलवाड़ा गांव में कार्रवाई को अंजाम दिया।पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन कर रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त किया।हालांकि चालक मौके से फरार हो गया।बौंली पुलिस ने एमएमडीआर एक्ट में प्रकरण दर्ज किया।