गुरुग्राम: गुरुग्राम में गनपॉइंट पर युवक का अपहरण,पीछा कर पुलिस ने सोनीपत से छुड़ाया,लेन-देन के विवाद में दोस्त को उठा लाए
गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक खेड़की दौला थाना में एक महिला ने शिकायत दी थी कि M3M सोसाइटी से उसके बेटे मनोज को कुछ लोगों ने किडनैप कर लिया है। पुलिस ने टेक्निकल जांच करते हुए सोनीपत में रेड कर संदीप उर्फ काला निवासी गांव सांपेरा, मोहित निवासी पुरखास धीरण और कुनाल निवासी हसनयारपुर तिहाड़ कलां को गिरफ्तार कर लिया। ये तीनों सोनीपत जिले के ही रहने वाले हैं।