मंडी: शिवरात्रि तक पूरा करें पंचवक्त्र फुट ब्रिज का काम,लोक निर्माण मंत्री और सांसद ने किया फुटब्रिज का निरीक्षण
Mandi, Mandi | Jan 31, 2024 लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पंचवक्त्र फुटब्रिज का काम शिवरात्रि तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बुधवार को मंडी के अपने दौरे में निर्माणाधीन फुट ब्रिज के कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को युद्धस्तर पर काम करने को कहा। इस दौरान सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी साथ रहीं।