मंडी: लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लिए 1 फरवरी से शुरू होगा 'मेरा नाम है ना' विशेष अभियान: सदर एसडीएम ओमकांत
Mandi, Mandi | Jan 31, 2024 लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए 1 फरवरी से विशेष अभियान ‘मेरा नाम है ना’ का आयोजन किया जाएगा है। यह जानकारी एसडीएम एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सदर मंडी ओमकांत ठाकुर ने दी है। यह अभियान मंडी सदर निर्वाचन क्षेत्र में 1 फरवरी 2024 से लोकसभा चुनाव की घोषणा होने तक जारी रहेगा।