लोहरदगा: लोहरदगा में 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान शुरू, PDJ ने एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर अधिकारों की अलख जगाई
नालसा, नई दिल्ली एवं झालसा, रांची के निर्देश तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा लोहरदगा राजकमल मिश्रा के मार्गदर्शन में मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे 90 दिवसीय सघन विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर पीडीजे सह अध्यक्ष डालसा ने जागरूकता एलईडी वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।