दादरी: नोएडा के स्पेक्ट्रम मॉल में गिरा फायर हाइड्रेंट पाइप, पार्किंग में खड़ी कार हुई क्षतिग्रस्त
नोएडा के सेक्टर-75 स्थित स्पेक्ट्रम मॉल की पार्किंग में लगा फायर हाइड्रेट पाइप बुधवार दोपहर 2 बजे नीचे खड़ी कार पर गिर गया। कार की छत बैठ गई। गनीमत रही कि कार में कोई नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का आरोप है कि जब मॉल में पार्किंग शुल्क वसूल की जाती है तो यहां मेनटनेंस क्यो नहीं कराया जाता।