बेंगाबाद: गिरिडीह प्रखंड कार्यालय में महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम पर जनसुनवाई
गिरिडीह प्रखंड कार्यालय में सोमवार को 4 बजे तक महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम की योजनाओं को लेकर प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी गणेश रजक ने किया।जनसुनवाई कार्यक्रम में 8 पंचायत से 19 हजार 115 रुपए की रिकवरी की गई।