बेंगाबाद: बेंगाबाद रोड स्थित सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया गया
बेंगाबाद रोड स्थित सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को 2 बजे तक बड़ी धूम धाम से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। महिला दिवस के इस ख़ास अवसर पर विद्यालय मल्टीपर्पज़ सभागार में मदर्स के लिए कुकिंग और बेस्ट आउट ऑफ़ वेस्ट जैसे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।