बेंगाबाद: हरिचक में जिला क्षत्रीय कल्याण समाज के धर्मशाला के पहले तल का निर्माण कार्य शुरू
गिरिडीह कॉलेज के समीप हरिचक में जिला क्षत्रीय कल्याण समाज की ओर से बनाए जा रहे है धर्मशाला के पहले तल का ढलाई निर्माण कार्य रविवार को 10 बजे से शुरू हुआ। यह कार्य शाम तक चला। इस मौके पर समाज की ओर से होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया था। साथ ही खानपान की भी व्यवस्था की गई थी मौके पर समाज के पदाधिकारी वरिष्ठ व्यक्ति और अन्य सदस्य गण मौजूद थे।