बिजावर: बिलगांय रोड पर प्याज से भरा ट्रक पलटा, ड्राइवर और कंडक्टर गंभीर रूप से घायल
बिजावर के बिलगांय रोड पर प्याज से भरा ट्रक बुधवार की सुबह 9:30 बजे अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ड्राइवर संतोष यादव और कंडक्टर आकाश राय गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले बिजावर अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। इलाज जारी है।