कालपी: पिपरायां में चार पहिया वाहन लापरवाही से चलाकर पलटने से घायल हुए एक दर्जन लोगों के मामले में वाहन चालक पर मामला दर्ज
Kalpi, Jalaun | Jun 25, 2026 आटा थाना के सुरहती निवासी ठाकुरदीन ने 24 जून को पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 17 जून को हमीरपुर के कुरारा निवासी चार पहिया वाहन चालक चंद्रशेखर ने अपने वाहन को लापरवाही से चलाकर गाड़ी को पलट दिया था, जिससे करीब 12 सवारियां घायल हो गई थी, जिसमें मेरी पत्नी सुशीला भी गंभीर घायल हो गई थी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गुरुवार दोपहर 4 बजे जानकारी दी है।