पथरिया: पथरिया में शराबी का हाईवोल्टेज ड्रामा, 'बाहुबली' कहते हुए चौराहे पर मचाया उत्पात, वीडियो वायरल
Patharia, Damoh | May 31, 2026 पथरिया नगर में रविवार शाम एक शराबी युवक ने बीच सड़क पर जमकर हंगामा किया। नशे की हालत में बाइक लेकर पहुंचे युवक ने संतुलन खोने पर बाइक सड़क पर पटक दी और लोगों की समझाइश के बावजूद गाली-गलौज करते हुए उत्पात मचाता रहा। घटना से राहगीरों और दुकानदारों को परेशानी हुई। बाद में उसका एक साथी मौके पर पहुंचा और उसे वहां से ले गया। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।